हमारी पीडीए की रणनीति कामयाब हुई-अखिलेश
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमारी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की रणनीति कामयाब रही। हमने जनता के मुद्दे उठाए। इससे भाजपा की नकारात्मक राजनीति खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि सपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता के मुद्दों को उठाएं और हम मुखर होकर ऐसा करते रहेंगे।
सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इन चुनाव में नकारात्मक राजनीति की हार हुई है और जनता के मुद्दों की जीत हुई है। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा, वरिष्ठ पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में शिवपाल सिंह यादव और राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे। बैठक में नए बने सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, अक्षय यादव और अफजाल अंसारी भी मौजूद रहे। यूपी में सपा ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटें जीती।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। वह करहल विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। जल्द ही निर्णय हो जाएगा कि वह कौन सी सीट छोड़ेंगे। अखिलेश राष्ट्रीय राजनीति में दखल देंगे या फिर राज्य की राजनीति में रहेंगे। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। जल्द ही अखिलेश के भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और चाचा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान