जाको राखे साइयां… फांसी के फंदे से युवक को पुलिस ने बचाया
जबलपुर। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! कहा जाता है कि जिसकी मौत नहीं आई है फिर वह चाहें आत्महत्या करने की कोशिश भी कर ले. लेकिन वह मरेगा नही. एक ऐसा ही वाक्या जबलपुर में सामने आया है, जहां प्यार में हारे एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक फांसी के फंदे पर झूल गया, लेकिन तभी पुलिस युवक के लिए देवदूत बनकर पहुंच गई और युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया. फांसी पर झूलते युवक को पुलिस ने पकड़ा और उसे नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक अब खतरे के बाहर है।
प्रेमिका के इनकार करने से दुखी था युवक
पूरा मामला मझौली थाना क्षेत्र के बढ़रई गांव का है. जहां के रहने वाले कन्हैया कोल गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है. पिछले कई सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. मेल मुलाकात भी होती थी, लेकिन अचानक युवती ने कन्हैया से बात करना बंद कर दिया. जिसकी वजह से कन्हैया कोल बेहद परेशान हो गया. दरअसल इस प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई थी और फिर परिजनों ने युवती को कन्हैया से मिलने के लिए रोक दिया. कन्हैया को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी
कन्हैया बेहद परेशान होकर देर रात अपने घर लौटा और कमरे में बंद हो गया. कन्हैया के दरवाजा बंद करने से परेशान परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस कन्हैया के घर पहुंची, तो देखा कि कन्हैया दरवाजा नहीं खोल रहा था. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और जब अंदर झांका तो कन्हैया फांसी के फंदे पर झूल रहा था. पुलिसकर्मी ने तत्काल कन्हैया को पकड़ लिया और उसे सावधानी से नीचे उतारा तो कन्हैया की सांसे चल रही थी. पुलिस ने कन्हैया को संभाला तो उसने एक लड़की से मुलाकात ना होने की बात कही. पुलिस ने कन्हैया को समझाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया. कन्हैया अब पूरी तरीके से स्वस्थ्य है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा