राशन घोटाले पर शिकंजा, कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 18 टन चावल पकड़ा गया
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के थाना गांधीनगर क्षेत्र में सरकारी राशन की कालाबाजारी का एक बहुत बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं और सजग स्थानीय निवासियों की मुस्तैदी के चलते करीब 18 टन सरकारी चावल से लदा एक विशाल ट्राला पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 100 से ज्यादा चावल के कट्टे बरामद किए गए हैं। इस बड़े गबन की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आईं और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
सतर्क कार्यकर्ताओं ने की घेराबंदी
नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ‘मामा’ ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सरकारी राशन की हेराफेरी और अवैध परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हो गए। मानव अधिकार संगठन से जुड़े तनिष्क चौकसे, बजरंग दल के बाहुबली प्रखंड संयोजक रोहित बढ़वाया, कार्यकर्ता हेमराज यादव और प्रखंड गौरक्षा प्रमुख राहुल राठौर सहित अन्य लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए संदिग्ध ट्राले की घेराबंदी की और उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया।
आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच जारी
शुरुआती आशंका के मुताबिक, गरीबों के हक के इस सरकारी राशन को ऊंचे दामों पर खुले बाजार में बेचने की नीयत से ले जाया जा रहा था। पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त जांच में अब यह पुख्ता किया जा रहा है कि जब्त चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का ही है या नहीं, और इसे किस डिपो से लाकर कहां खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक बंटी तथा राशन के कथित मालिक रामजी गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में कालाबाजारी की पुष्टि होते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस