पटना में बिहार पुलिस की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
पटना। बिहार की राजधानी पटना से बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने दीघा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिवार ने आशंका जताई है कि युवती का अपहरण किया गया हो सकता है और मामले में जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। युवती के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 5 जुलाई की सुबह करीब 4.30 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के तहत दीघा फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए जा रही है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक युवती का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और सहेलियों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने युवती के मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद मिला, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती की एक सहेली ने बताया कि दोनों अकादमी से एक साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में एक मेडिकल स्टोर के पास दोनों अलग हो गईं। इसके बाद युवती कहां गई, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी पहले कभी बिना बताए घर से नहीं गई थी। अचानक उसके लापता होने से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा यदि किसी ने उसका अपहरण किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल दीघा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू