चारधाम यात्रा पर असर! यमुनोत्री मार्ग पर गिरे विशाल बोल्डर, आवाजाही ठप
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच रविवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे पूरी तरह बंद हो गया है। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है और रास्ते से मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
स्याना चट्टी के पास बहाल हुआ यातायात
इसी हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भी पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों के पहिए थम गए थे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही समय में सड़क से मलबा हटाकर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कर दिया है। प्रशासन ने क्षेत्र में यात्रा कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन