उन्नाव में बड़ा हादसा: बस ने कार को मारी टक्कर, पांच की मौत, कई घायल
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर की ग्रिल को तोड़ती हुई सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
यह दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 230.800 (देवखरी गांव) के पास हुई। संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे। तेज रफ्तार स्लीपर बस ने इस कार को जोरदार टक्कर मार दी और फिर खुद भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों—दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और चालक विनोद (45) की जान चली गई।
घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त बस में कुल 85 यात्री सवार थे, जिनमें से 17 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से कार सवार तीनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को रास्ते से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही, सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती