केतन हत्याकांड पर सिया गोयल के पिता बोले- 'बेटी दोषी हुई तो कड़ी से कड़ी सजा मिले'
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच, मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल का एक बड़ा और भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि इस खौफनाक वारदात में जो भी दोषी हो—चाहे उनकी खुद की बेटी ही क्यों न हो—उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
"केतन मुझे अपने बेटे जैसा प्यारा था"
प्रवीण गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। हमें तो आज भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। अग्रवाल परिवार ने अपना लड़का खोया है, लेकिन केतन से मुझे उनके परिवार से भी ज्यादा प्यार था। इतने कम समय में उससे ऐसा लगाव हो गया था कि मैं उसे अपना बेटा समझने लगा था। आज हमने एक बेहद होनहार और अच्छा लड़का खो दिया है, जिसका हमें जिंदगी भर दुख रहेगा।"
बेटी के लिए भी मांगी मौत की सजा
अपनी बेटी के इस अपराध में शामिल होने की बात पर दुखी पिता ने कहा, "एक पिता के तौर पर मैं समझ सकता हूँ कि अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। मेरी पीड़ा यही है कि जिसने भी इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। हमारा केतन जिस तरह किले से नीचे गिराया गया, इस हत्या के आरोपियों को भी—चाहे वह मेरी सगी बेटी ही क्यों न हो—उसी किले से नीचे धक्का दे देना चाहिए।"
शादी को लेकर खुश थी सिया, अफेयर की नहीं थी जानकारी
प्रवीण गोयल ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच सालों से अच्छे और संस्कारी संबंध हैं। उन्होंने कहा, "जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ था, सिया हमेशा खुश रहती थी। वह अक्सर कहती थी कि केतन बहुत अच्छा है और उसे बहुत प्यार करने वाले सास-ससुर और ननद मिले हैं। हमें दोनों की शादी से बहुत उम्मीदें थीं।"
जब उनसे सिया और चेतन के प्रेम संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में दूर-दूर तक कोई जानकारी नहीं थी। सिया एक साधारण 19 साल की लड़की है, वह ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है, यह सोचना भी नामुमकिन था। मैंने कभी उस चेतन का चेहरा तक नहीं देखा और न ही कभी उसका नाम सुना था।"
छिपाई गई बातों पर जताई निराशा
केतन के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों (कि लड़की के परिवार को सब पता था) पर सफाई देते हुए प्रवीण गोयल ने कहा, "अगर हमें ज़रा भी भनक होती, तो हम खुद उन्हें सचेत कर देते। आज शायद यह काला दिन देखने को नहीं मिलता।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सिया ने केतन को अपने अफेयर के बारे में पहले बताया था, तो केतन को भी यह बात अपने परिवार से साझा करनी चाहिए थी ताकि समय रहते इस रिश्ते को रोका जा सकता और एक मासूम की जान बच जाती। फिलहाल पुलिस इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त