बिरयाखेड़ी खाचरोद"स्वीकृत भूमि पर ही बने उपस्वास्थ्य केंद्र" — ग्रामीणों का धरना, जांच और कार्रवाई की मांग। 

उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम विरियाखेड़ी में स्वीकृत उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट  ग्राम विरियाखेड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए वर्ष 2023 में स्वीकृति प्रदान की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार सर्वे क्रमांक 327 की भूमि इस निर्माण कार्य के लिए विधिवत आवंटित की गई थी और भूमिपूजन कार्यक्रम भी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा प्रारंभिक कार्य शुरू करने के बाद अचानक निर्माण कार्य रोक दिया गया। ज्ञापन में दावा किया गया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों और कथित भू-माफियाओं के दबाव में निर्माण स्थल बदलने का प्रयास किया गया, जबकि मूल स्वीकृत भूमि पर निर्माण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।विरियाखेड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण रुका, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

थमनेल लाइन:
🚨 "स्वीकृत भूमि पर ही बने उपस्वास्थ्य केंद्र" — ग्रामीणों का धरना, जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं बनने से विरियाखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नागदा और खाचरौद जाना पड़ता है। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही अन्य 13 हितग्राहियों  को pm आवासीय योजना में चयनित होने के बाद भी आवास निर्माण की राशि प्रदान  नही की जा रही है। दलित गरीब हितग्राहियों के आवास को भी सद्यंत्र पूर्वक रोका गया है। कुछ हितग्राहियों से उनकी झोपड़िया  भी टुटवा  दी गई है,कुछ ने समूह से लोन लेकर बना लिए हे उनके लिए किस्त भरना मुस्किली हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पहले भी विभिन्न अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ नहीं कराया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने 24 जून को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया है ।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्वीकृत स्थान पर ही उपस्वास्थ्य केंद्र वा भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए, निर्माण कार्य रोकने के कारणों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों या संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है।
कैमरामैन के साथ,
रानी शेख
अनोखी हलचल लाईव खास रिपोर्ट।