नागदा बनेगा पत्रकारों का संगम, 27 जून को होगा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन
पत्रकार एकता का होगा शक्ति प्रदर्शन पत्रकारों की आवाज को मिलेगा नया मंच
नागदा से जीवन लाल की रिपोर्ट।
नागदा(निप्र) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपी.डब्ल्यू.जे.यू.) नागदा जिला इकाई द्वारा 27 जून 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे रंगोली होटल एण्ड रिसोर्ट, बायपास रोड, नागदा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार बैठकें लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, दैनिक अग्रिपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल तथा प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नन्दलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।संघ के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी एवं जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल बनाने में गोपाल मावर, राघवेन्द्र ठाकुर, प्रफुल्ल शुक्ला, शरद गुप्ता, निलेश रघुवंशी, रविन्द्र रघुवंशी, पवन जाट, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश बोहरा, परवेज अजीज खान, मांगीलाल पोरवाल, चेतन नामदेव, बंटी जटिया, लोकेश डिगोरिया, कैलाश राठौर, मनोज राठी, प्रमोद शुक्ला, बबलू यादव, निलेश मेहता, मिश्रीलाल जायसवाल, दिनेश मंडोवरा, दिनेश सोलंकी, मुकेश जैन, अर्जुन राजोरिया एवं मांगीलाल सोलंकी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नागदा जिला ईकाई उपाध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह है तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत