आबकारी कमिश्नर दीपक सक्सेना के सख्त निर्देश, अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा
झाबुआ में 72 पेटी विदेशी शराब जब्त, भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई जिलों में लगातार कार्रवाई
झाबुआ। मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। झाबुआ जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रजला स्थित एक रिहायशी मकान एवं ढाबे पर दबिश देकर 72 पेटी (737.52 बल्क लीटर) अवैध विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।संभागीय उड़नदस्ता इंदौर के उपायुक्त आबकारी इंदरसिंह जामोद के निर्देश पर की गई कार्रवाई में माउंट कैन, किंगफिशर, बडवाइजर मैग्नम बीयर के अलावा गोवा, लंदन प्राइड, बैगपाइपर और रॉयल स्टैग ब्रांड की व्हिस्की बरामद की गई।

अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज
कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना