मध्य प्रदेश में बड़े निवेश सम्मेलन की तैयारी, पिछली बार मिले थे ₹30.77 लाख करोड़ के प्रस्ताव
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर देश-विदेश के बड़े निवेशकों का जमघट लगने जा रहा है। राज्य सरकार यहां दूसरी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' (GIS) आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस भव्य बिजनेस समिट का आयोजन अगले साल जनवरी (2027) में किया जा सकता है। गौरतलब है कि पहली समिट में राज्य को करीब 30.77 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, लेकिन इस बार सरकार को उम्मीद है कि यह आंकड़ा पिछले मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है।
पहली समिट की सफलता और पीएम मोदी का दोबारा आगमन
मध्य प्रदेश में पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन फरवरी 2025 में हुआ था, जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो दिनों तक चली उस समिट में देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने शिरकत की थी और मध्य प्रदेश के औद्योगिक माहौल व नीतियों की जमकर तारीफ की थी। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उद्योग विभाग और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (MPIDC) ने दूसरी समिट के लिए कमर कस ली है। माना जा रहा है कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।
आयोजन के लिए तीन संभावित ठिकानों का निरीक्षण
समिट को भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए अधिकारियों ने सूबे की राजधानी में उपयुक्त जगहों की तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत अब तक तीन प्रमुख स्थानों का मुआयना किया जा चुका है, जिनमें लाल परेड ग्राउंड, ज्यूडिशियल एकेडमी के समीप स्थित नीलबड़-रातीबड़ क्षेत्र, और राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का पुराना परिसर शामिल हैं। अंतिम वेन्यू का चयन समिट में आने वाले मेहमानों, उद्योगपतियों और निवेशकों की संभावित संख्या को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे पर रहेगा जोर
पिछली समिट के दौरान जब राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजन हुआ था, तब भोपाल को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। उस वक्त शहर के मेकओवर और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए थे। ठीक उसी तर्ज पर इस बार भी दूसरी समिट से पहले पूरे शहर की सूरत संवारने की योजना है, ताकि बाहर से आने वाले उद्योगपतियों के सामने मध्य प्रदेश की एक आधुनिक और विकासशील छवि पेश की जा सके।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस