सीधी में सोन नदी का दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने आए चार लोग डूबे
MP : सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां नदी में नहाते समय गहरे पानी और भंवर की चपेट में आकर डूब गए। देखते ही देखते चारों नदी में समा गए, जिससे घाट पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी।
कब घटी घटना?
घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, रामपुर नैकिन थाना पुलिस और खड्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। तलाशी अभियान के दौरान एक युवती का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला। शव की पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस और बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। आशंका है कि सभी लोग नदी के गहरे भंवर में फंस गए थे, जिसके कारण वे बाहर नहीं निकल सके।
अभी कौन-कौन लापता?
हादसे में लापता लोगों में सुभी सेन (15) पिता रामदयाल सेन, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर, नीलू बैस (22) पिता लल्लू बैस, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर तथा लखन केवट (26) पिता मोहनलाल केवट, निवासी घोगटपुर, जिला राजगढ़ शामिल हैं। भंवरसेन घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नदी के गहरे भंवर और तेज बहाव के कारण यह क्षेत्र बेहद खतरनाक माना जाता है। इस हादसे ने एक बार फिर बिना सुरक्षा इंतजाम के नदी में उतरने के जोखिम को उजागर कर दिया है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता तीनों की तलाश की जा रही है।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल