बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ का छठे दिन कैसा रहा प्रदर्शन?
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और नवोदित अभिनेता लक्ष्य की हालिया रिलीज रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को रिझाने में नाकाम साबित हो रही है। युवा लवर्स और कॉलेज जाने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस फिल्म को सिनेमाघरों में बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती क्रेज खत्म होने के बाद अब वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन (बुधवार) को महज 1.90 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया। इससे पहले पांचवें दिन (मंगलवार) को फिल्म का कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये रहा था। लगातार घटती दर्शकों की तादाद के चलते ‘चांद मेरा दिल’ का छह दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक केवल 17.25 करोड़ रुपये ही पहुंच सका है। फिल्म के इस धीमे प्रदर्शन को देखते हुए इसके बजट की रिकवरी करना अब मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी