उज्जैन में स्कूलों को शिफ्ट करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रानी शेख समाज सेवी एवं सम्पादक — अनोखी हलचल लाईव

उज्जैन। शहर के ऐतिहासिक सरकारी स्कूलों को उज्जैन से सांदीपनि स्कूल में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में “स्कूल बचाओ संघर्ष समिति” द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने स्कूलों को मूल स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। शहर के कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, जिनके लिए दूर स्थित स्कूलों तक पहुंचना कठिन होगा। ऐसे में स्कूलों को शहर से दूर स्थानांतरित करने से सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि शहर के ऐतिहासिक स्कूल केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि उज्जैन की पहचान और विरासत का हिस्सा हैं। इन स्कूलों से पढ़कर निकले कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं—

* सभी स्कूलों को उनके मूल स्थान पर यथावत रखा जाए।
* स्कूलों को बंद करने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए।
* सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाए।
* सरकारी स्कूलों की इमारतों एवं सुविधाओं का उन्नयन किया जाए।
संघर्ष समिति ने प्रशासन से विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को शिफ्ट करने की योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
उज्जैन से रानी शेख की खास बात।https://youtu.be/MsSDOMlBRYU?si=yF4mhfOnuC9ovjUJ

🔥🔥उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में उग्र हुआ आंदोलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🔥🔥
ऐसी ही सच्ची खबरों के लिए संपर्क करें।
हमारे चैनल को सब्सक्राइब, लाईक, कमेंट, शेयर जरूर करें।
न्यूज वा विज्ञापन के लिए संपर्क करें।9826868358