98 रन पर भांगड़ा करते दिखे कोहली, फैंस बोले- यही है किंग का स्वैग
'किंग' कोहली का शाही अंदाज—98 पर डांस, 105 रनों की पारी और आरसीबी अंक तालिका में नंबर-1
पिछले दो मुकाबलों में खाता भी न खोल पाने वाले विराट कोहली जब रायपुर के मैदान पर उतरे, तो उनके ऊपर भारी दबाव था। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना पहला रन लिया, विराट ने अपनी मुट्ठियां भींचकर जिस तरह जश्न मनाया, उसने साफ कर दिया कि उनका आत्मविश्वास लौट आया है। वह एक रन मानों उनके फॉर्म में वापसी का शंखनाद था।
98 पर छक्का और भांगड़ा
मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब विराट 98 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने कार्तिक त्यागी की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा और अपना स्कोर 100 के करीब पहुंचाया। इस शॉट के बाद विराट इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने मैदान पर ही भांगड़ा करना शुरू कर दिया। प्रशंसकों के लिए विराट का यह पुराना जोशिला अंदाज किसी तोहफे से कम नहीं था।
पडिक्कल के साथ मजेदार बातचीत
अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने साथी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से मजाक में कहते दिख रहे हैं कि "अब इंडिया के लिए थोड़े न खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा।" उनके इस बेफिक्र अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
IPL में शतकों का नया कीर्तिमान
19वें ओवर में विराट ने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। यह आईपीएल इतिहास में उनका नौवां शतक था। उन्होंने मात्र 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के अपने ही रिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है।
क्रिस गेल को पछाड़ा, टी-20 में 14,000 रन
इस पारी के दौरान विराट ने टी-20 क्रिकेट में अपने 14,000 रन भी पूरे कर लिए। वे इस आंकड़े तक सबसे तेज गति से पहुंचने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। अब टी-20 क्रिकेट में उनके नाम कुल 10 शतक दर्ज हो चुके हैं।
अंक तालिका में शीर्ष पर आरसीबी
विराट की इस शतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 193 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली के अलावा पडिक्कल ने 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। विराट की यह पारी उनके जुनून और कभी न हार मानने वाले जज्बे की एक और मिसाल बन गई है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील