कटिहार पुलिस के हत्थे चढ़े 109 अपराधी गिरफ्तार, लाखों का जुर्माना व शराब बरामद
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने 08 मई को व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वाहन जांच और विशेष कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 47 लोग विभिन्न कांडों में शामिल थे। वहीं 22 अभियुक्तों को अजमानतीय वारंट और 40 अभियुक्तों को जमानतीय वारंट के मामलों में गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी कानून के तहत भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 54.9 लीटर देसी शराब और 22.41 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा 0.126 किलोग्राम गांजा, 2 मोबाइल फोन और एक अपहृत व्यक्ति को भी बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गिरफ्तारी दर्ज की गई, जबकि हत्या के प्रयास के मामले में भी एक आरोपी को पकड़ा गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी पुलिस सक्रिय नजर आई। बालक/पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। इस दौरान कुल 8,35,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना