चित्तौड़गढ़ का वह 16वीं सदी का मंदिर, जहां आज भी महसूस होती है मीरा-कृष्ण के दिव्य प्रेम की खुशबू!
दुनिया भर में आपको लीलाधर यानी श्रीकृष्ण के कई भव्य मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़ में श्रीकृष्ण का ऐसा अद्भुत मंदिर है, जो बेहद खास है. वजह है उनकी परम भक्त मीराबाई, जो यशोदानंदन को अपने प्रियवर के रूप में देखती थीं. राजस्थान के अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित चित्तौड़गढ़ किले के परिसर में मीरा बाई मंदिर भक्ति और आध्यात्मिकता का एक अनुपम केंद्र है. 16वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर इंडो-आर्यन स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट नमूना है, जहां मीरा बाई और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्रेम की कहानी हर दीवार और नक्काशी में जीवंत नजर आती है.
कृष्ण भक्ति में पूरा जीवन
मीरा बाई राजपूत राजकुमारी, कवयित्री और संत थीं. बचपन से ही वह श्रीकृष्ण को अपना सब कुछ मान चुकी थीं. विवाह के बाद भी उनकी भक्ति अटूट रही. उन्होंने कई कष्ट और चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कृष्ण भक्ति से कभी नहीं डिगीं. किंवदंतियों के अनुसार, उनके ससुराल वाले जब उन्हें मारने की कोशिश करते तो कृष्णजी हर बार उन्हें चमत्कारिक रूप से बचा लेते थे. सांप को फूल और जहर को अमृत में बदलकर उन्होंने मीरा की रक्षा की. अंत में मीरा ने राजसी ठाठ-बाट छोड़कर पूर्ण भक्ति का जीवन चुन लिया.
भक्ति की जीती-जागती कहानी है मंदिर की वास्तुकला
मंदिर की वास्तुकला बेहद आकर्षक है. इंडो-आर्यन शैली में बने इस मंदिर में सादगी और भव्यता का सुंदर मेल देखने को मिलता है. मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. बाहरी दीवारों पर बारीक नक्काशी की गई है, जिसमें मीरा बाई के जीवन की घटनाएं, उनके भजन और कृष्ण भक्ति के दृश्य उकेरे गए हैं. ये नक्काशियां सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भक्ति की जीती-जागती कहानी हैं.
दुनिया भर में आपको लीलाधर यानी श्रीकृष्ण के कई भव्य मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़ में श्रीकृष्ण का ऐसा अद्भुत मंदिर है, जो बेहद खास है. वजह है उनकी परम भक्त मीराबाई, जो यशोदानंदन को अपने प्रियवर के रूप में देखती थीं. राजस्थान के अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित चित्तौड़गढ़ किले के परिसर में मीरा बाई मंदिर भक्ति और आध्यात्मिकता का एक अनुपम केंद्र है. 16वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर इंडो-आर्यन स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट नमूना है, जहां मीरा बाई और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्रेम की कहानी हर दीवार और नक्काशी में जीवंत नजर आती है.
मंदिर के गर्भगृह में कृष्णजी की मूर्ति
भारत सरकार के अतुल्य भारत के अनुसार, मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक विशेष नक्काशी है, पांच मानव शरीर जिनका सिर एक ही है. यह दृश्य विश्व बंधुत्व और समानता का प्रतीक माना जाता है. यह बताता है कि ईश्वर की नजर में सभी जीव एक समान हैं, चाहे उनकी जाति या धर्म कुछ भी हो. मंदिर के गर्भगृह में भगवान कृष्ण की सुंदर मूर्ति स्थापित है. फूलों, मालाओं और भक्तों की श्रद्धा से सजी यह मूर्ति शांति और दिव्यता का अनुभव कराती है.
पूरे वर्ष खुला रहता है मीरा बाई मंदिर
यह मंदिर ना केवल तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है. मंदिर के आसपास का वातावरण इतना पवित्र है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है. मीरा बाई मंदिर पूरे वर्ष खुला रहता है. यहां जन्माष्टमी, होली, दीपावली और विशेष रूप से ‘मीरा महोत्सव’ धूमधाम से मनाया जाता है.
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी