नागपुर। नासिक जैसा ही 'कॉर्पोरेट जिहाद' का मामला सामने आया है, जहां एक संस्था में काम करने वाली युवतियों ने धर्मांतरण के दबाव और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 'फिक्र फाउंडेशन' के संचालक रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है।

नमाज और रोजे का दबाव

नागपुर के मनकापुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 से 28 वर्ष की चार युवतियों ने आरोप लगाया कि रियाज काजी उन्हें जबरन नमाज पढ़ने, रोजा रखने और अभिवादन में 'खुदा हाफिज' बोलने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। पीड़ितों ने बताया कि काजी पिछले एक साल से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

यौन शोषण और पुलिसिया कार्रवाई

युवतियों ने आरोपी पर यौन शोषण और उनकी निजी जिंदगी में दखल देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक महिला अधिकारी मामले की जांच कर रही हैं और संस्था को मिलने वाली आर्थिक मदद के स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।