शादी में खूनी संघर्ष: सिवान में गहनों के विवाद में भतीजे ने बुआ को उतारा मौत के घाट
सिवान। जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गहनों और उपहारों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक की बुआ की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
उपहार के विवाद में खूनी खेल
यह घटना दीपक कुमार सिंह की शादी के दौरान हुई। लड़की पक्ष को दिए जाने वाले जेवर को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो इतनी बढ़ी कि युवक ने आपा खो दिया। हमले के बाद शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस और FSL की जांच शुरू
सूचना मिलते ही एसपी पुरन कुमार झा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को जांच में लगाया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल