अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
मोडाकुरिचि: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (19 अप्रैल) को तमिलनाडु के मोडाकुरिचि में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवार किर्तिका शिवकुमार के लिए समर्थन मांगा। शाह ने सत्तारूढ़ डीएमके पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए सरकार राज्य से इस भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करेगी। उन्होंने एम.के. स्टालिन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जो राज्य के हित में नहीं है।
महिला आरक्षण और विपक्षी घेराबंदी
अमित शाह ने कांग्रेस और डीएमके पर महिला आरक्षण की राह में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने महिलाओं को संसद में आने से रोका है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
एनडीए की जीत का भरोसा
शाह ने विश्वास जताया कि तमिलनाडु में एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सत्ता में आएगा। उन्होंने वादा किया कि यह गठबंधन राज्य की कानून-व्यवस्था में सुधार करेगा और तमिलनाडु की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाएगा। बता दें कि राज्य में 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे आएंगे।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट