सबरीमाला विवाद: क्या धर्म की अनिवार्य प्रथाएं अदालतें तय करेंगी? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस
नई दिल्ली: सबरीमाला मंदिर विवाद से जुड़े संवैधानिक सवालों पर सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की बेंच के समक्ष शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। अदालत इस बात पर विचार कर रही है कि क्या न्यायपालिका को यह तय करने का अधिकार है कि किसी धर्म के लिए कौन सी प्रथा अनिवार्य है और कौन सी नहीं।
वरिष्ठ वकीलों के तर्क
वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने दलील दी कि भारत में आस्था और रीति-रिवाज संप्रदायों पर निर्भर करते हैं। उन्होंने अदालतों द्वारा धर्म के 'अभिन्न हिस्से' को तय करने वाले टेस्ट का विरोध करते हुए कहा कि यदि हर धार्मिक प्रथा को विज्ञान की कसौटी पर परखा गया, तो धर्म का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि बदलाव समाज के भीतर से आना चाहिए, न कि केवल कानून से।
वहीं, अय्यप्पा भक्त संघ की ओर से वरिष्ठ वकील वी. गिरी ने कहा कि अदालती हस्तक्षेप से सदियों पुरानी परंपराएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि सबरीमाला में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं का प्रवेश वर्जित होना भगवान अय्यप्पा के 'नैष्ठिक ब्रह्मचारी' स्वरूप पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्टिकल 25 के तहत व्यक्तिगत आस्था में तब तक दखल नहीं देना चाहिए जब तक वह सार्वजनिक स्वास्थ्य या नैतिकता को नुकसान न पहुँचाए।
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद