वार्ड क्रमांक 14 श्रीराम कॉलोनी में 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई, रहवासियों में आक्रोश
नागदा जंक्शन (निप्र)। वार्ड क्रमांक 14 स्थित श्रीराम कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से नगर पालिका द्वारा गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि नलों में आ रहा पानी इतना गंदा है कि उसे पीने तो दूर, किसी भी घरेलू उपयोग में लेना संभव नहीं है।

बुधवार को वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि भूपेन्द्रसिंह राणावत ने नगर पालिका के इंजीनियर को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई हो रहे गंदे पानी को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया। निरीक्षण के बाद इंजीनियर द्वारा पाइपलाइन की जांच कर शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। पार्षद प्रतिनिधि राणावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 4 दिनों के भीतर समस्या का निराकरण नहीं किया गया और साफ पानी की नियमित सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वार्डवासी धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव