बटाला से भागे तीन नाबालिग मिले, पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
अमृतसर। बटाला क्षेत्र से बिना बताए घर से निकले तीन नाबालिग बच्चे अमृतसर में संदिग्ध हालत में घूमते मिले। सूचना मिलने पर पुलिस 112 की रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे बहुत ज्यादा डरे ओर घबराए हुए थे। पहले तो पूछताछ में वे कुछ भी बताने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे घर से बिना किसी को बताए निकल आए थे और उनके पास करीब एक हजार रुपये थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पैसे छीन लिए, जिसके बाद वे और अधिक घबरा गए और भटकते हुए अमृतसर पहुंच गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बच्चों के परिवार का पता लगाया गया ओर बटाला पुलिस से संपर्क कर परिवारों को सूचना दी गई। काफी समय के बाद परिवार से संपर्क हो पाया ओर बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत जताई। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें बिना बताए घर से बाहर जाने से रोकने के लिए जागरूक करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले