प्यार का वादा, ठगी का इरादा: बिहार में मैरेज ऑफिस का भंडाफोड़
सहरसा। बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों को हिरासत में लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
ऐसे चलता था ठगी का खेल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के पास “मैरेज लाइन डॉट कॉम” के नाम से एक संदिग्ध कार्यालय चल रहा है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कुंवारे लोगों को शादी का लालच देता था। जब कोई व्यक्ति इनके झांसे में आ जाता था, तो उससे रजिस्ट्रेशन या लड़की से संपर्क कराने के नाम पर 1500 रुपये वसूले जाते थे। इसी पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की।
छापेमारी में तीन युवतियां हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को हिरासत में लिया। सभी से सहरसा सदर थाना में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से दो युवतियां सहरसा की रहने वाली हैं, जबकि एक पूर्णिया जिले की निवासी है।
10 हजार सैलरी पर काम करने का दावा
पूछताछ में युवतियों ने दावा किया कि उन्हें इस ठगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि वे यहां सिर्फ 10 हजार रुपये महीने की सैलरी पर कर्मचारी के तौर पर काम कर रही थीं और उन्हें इस पूरे फर्जीवाड़े की भनक तक नहीं थी।
मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस
साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल यह शुरुआती कार्रवाई है। पुलिस अब इस गिरोह के असली मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क को खत्म कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी