पुलिस इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर महिला को छोड़ा
MP News: मध्य प्रदेश से एक बार खाकी की इज्जत घूमिल करने वाला मामला सामने आया है. ऐतिहासिक शहर ग्वालियर के तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक रुपेश शर्मा ने एक बुटीक संचालिका के साथ अवैध शारीरिक सबंध बनाए और जब महिला प्रेगनेंट हुई तो पुलिसकर्मी ने उसे छोड़ दिया. आइए जानते है पूरा मामला
लंबे सयम से लिव-इन में रह रहे थे दोनों
दरअसल रुपेश शर्मा पिछले काफी समय से हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला बुटीक संचालिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये. इसके बाद मुकर गया. पीड़िता ने झांसी रोड थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है. पीड़िता 8 माह की गर्भवती भी है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है. रविवार रात को पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है.
पीड़िता के पति को हो गया था निधन
पीड़िता के पति का कुछ समय पहले निधन हो चुका था. पति के निधन के बाद पीड़िता की दोस्ती कार्यवाहक निरीक्षक रुपेश शर्मा से हुई. रूपेश मूलरूप से ग्वालियर का ही रहने वाल हैं. पीड़िता ने बताया कि जब से वह गर्भवती हुई तब से रूपेश शर्मा ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया. इनता ही फोन भी नहीं उठाया और धमकाना भी शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है. उसकी तलाश जारी है.
आरोपी दो बच्चों का पिता और पीड़िता भी एक बच्चे की मां
इस मामले में जब पीटीएस एसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी आना बाकी है. इस मामले की मौखिक जानकारी मिल गई है. विभागीय कार्रवाई की जाएगी. सबसे अहम बात की रूपेश शर्मा पहले से ही दो बच्चों का पिता है और पीड़िता का भी पहले से एक बेटा है.
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली