पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार को आयोजित एक विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने राज्य में “डबल इंजन” सरकार की जरूरत बताते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की पवित्र भूमि है, लेकिन वर्तमान सरकार इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण राज्य की सामाजिक संरचना प्रभावित हो रही है। सीएम योगी ने कहा, बंगाल अब गुंडागर्दी का केंद्र बन गया है, ठीक वैसा ही जैसा भाजपा के आने से पहले उत्तर प्रदेश में था।
मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जिनमें हाथ काटने और हत्या तक के मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि ऐसे “गुंडों” से सख्ती से निपटा जाएगा और कानून का राज स्थापित किया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के कारण बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप रहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घुसपैठ के कारण राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल