बंगाल चुनाव के बीच बयानबाजी तेज, संजय राउत ने ओवैसी को दी नसीहत
महाराष्ट्र। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद दोनों मिलकर चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे।
इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है. जिससे सियासत गरमा गई है. वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने ओवैसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ओवैसी को लेकर कहा कि वह बैरिस्टर आदमी हैं, उन्हें संयम रखना चाहिए।
गठबंधन टूटने पर संजय राउत की प्रतिक्रिया
संजय राउत ने बंगाल चुनाव में ओवैसी के हुमायूं कबीर से गठबंधन तोड़ने पर कहा कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी इस तरह की हथकंडे अपनाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ओवैसी को अपने विपक्ष के दलों से बातचीत करना चाहिए. आपकी दुश्मन बीजेपी है. देश की दुश्मन बीजेपी है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप अपने आपको राष्ट्र का भक्त मानते हो तो बीजेपी को किसी भी तरह से मदद न हो इस प्रकार की कोई भी चाल या राजनीतिक खेल नहीं करना चाहिए. चाहे वे मिस्टर ओवैसी हो या कोई और हो।
हुमायूं कबीर पर बीजेपी से डील का आरोप
आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मचा है. टीएमसी ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए हुमायूं कबीर पर भाजपा के साथ 1,000 करोड़ रुपए की डील करने का आरोप लगाया. इसके बाद, ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ते हुए पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
बता दें कि जब गठबंधन हुआ था तो हुमायूं कबीर ने कहा था कि यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा. उन्होंने कहा था कि मेरे भाई असदुद्दीन ओवैसी ने 2026 में इसकी शुरुआत की है और जब तक मैं जिंदा हूं, मेरी पार्टी एआईएमआईएम के साथ रहेगी. हम इन्हें अपने अभिभावक और बड़े भाई की तरह मानते हैं. उन्होंने भविष्य में लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ने का ऐलान किया था।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'