बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस वजह से लोगों में दहशत का माहौल रहा. खुद को सुरक्षित रखने को लिए लोग घरों से बाहर निकल गए. अंजड़ और सेंधवा क्षेत्र के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी (National Center for Seismology) ने इसकी पुष्टि की है।
भूकंप की तीव्रता 3.6 रही
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़वानी में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र बड़वानी में जमीन से 10 किमी नीचे रहा. इस समय बुधवार (8 अप्रैल 2026) को दोपहर 12.48 बजे रही।
2 मिनट महसूस हुए झटके
बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है. झटके महसूस होते ही ग्रामीण डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. ग्राम मोहिपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पर सो रहे थे, तभी 12 बजकर 48 मिनट पर तेज झटका लगा. इसके बाद वे तुरंत बाहर निकले और आसपास के लोगों से जानकारी ली, तब पता चला कि यह भूकंप के झटके थे. उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है. ग्रामीणों ने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा।
शहर के भूकंप केंद्र पर तीव्रता 3.4 रही
इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी दोपहर 12. 48 बजे पर भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है. जिला मुख्यालय पर संचालित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में भी यह कंपन 3.4 रिक्टर स्केल का दर्ज हुआ। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन 24 घंटे संचालित होती है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से रिपोर्ट जारी होती है. बुधवार दोपहर को बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में हलचल दर्ज की गई, जिसकी तीव्रता एमईक्यू मशीन में 3.4 रिक्टर स्केल थी. यह मशीन 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज करती है।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार