पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी
पटियाला। पंजाब में मंगलवार में दिन के बाद रात को भी आई बरसात ने गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों व मंडियों में रखी सरसों व गेहूं की फसल को भिगो दिया। अभी अधिकतर फसल कटने के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है। फाजिल्का में अकेले 40 हजार एकड़ फसल के प्रभावित होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।
कहां कितनी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, फाजिल्का में सबसे अधिक 12.0 एमएम बारिश हुई। पठानकोट 5.5, फरीदकोट 3.3, पटियाला 2.6 और अमृतसर में 2.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में)
- अमृतसर : अधिकतम 21.7 (-10.2)
- लुधियाना : 24.2 (-9.1)
- पटियाला : 26.1 (-6.9)
- बठिंडा : 28.6 (सबसे अधिक)
- पठानकोट : 24.2
रात का पारा भी बढ़ा
न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के साथ पठानकोट का रहा।
इन 17 जिलों में हाई अलर्ट
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला, मानसा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब। यहां आज तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं या पॉलीथिन से ढक दें।
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम