महाकाल भक्त की भक्ति, 29 किलो चांदी के आभूषण किए भेंट
उज्जैन। मध्यप्रदेश के धर्मनगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर देश में आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक हैं. ये 12 ज्योतिर्लिंग में एक भी है. यहां पर हर समय महाकाल बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है. एक बार फिर से महाकाल के दरबार में आस्था और भव्यता का एक अद्भुत संगम देखने को मिला है. यहां पर एक भक्त में अपने आराध्य बाबा महाकाल को 29 किलो चांदी के आभूषण भेंट किए है।
परिवार के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचा भक्त
अहमदाबाद से पधारे महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने भगवान महाकाल को 29 किलोग्राम से अधिक चांदी के विशेष आभूषण अर्पित कर अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की. दान की गई वस्तुओं कई चीजें शामिल हैं. इसमें चांदी की पगड़ियां और गंगाजली रूपांकनों से सुसज्जित मुकुट समेत कई चीजें शामिल हैं. महेश भाई भगवान दास ठाकुर अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे।
मंदिर समिति को लगभग 29 किलोग्राम चांदी की भेंट
यहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर समिति को लगभग 29 किलोग्राम चांदी से बने भव्य आभूषण भेंट किए, जिनकी कीमत लगभग ₹70 लाख है।
दान की गई वस्तुओं में है ये सब
दान के रूप में दी गई वस्तुओं में एक चांदी की पगड़ी, गंगाजली (पवित्र जल पात्र) वाला एक मुकुट, सांप के फन की आकृति से जड़ा एक मुकुट, सूर्य की किरणों से सजा एक मुकुट, अर्द्धचंद्र वाला एक मुकुट, कान की बालियां, एक कटोरा, एक धूपदानी, गरुड़ की एक प्रतिमा, डमरू (ढोल) और घंटी का एक सेट, रुद्राक्ष की माला, त्रिपुंड्र (माथे पर तीन रेखाओं का निशान), एक औपचारिक चंवर, अर्द्धचंद्र का प्रतीक और आंखों के साथ-साथ चांदी के अन्य कई विशेष आभूषण शामिल हैं।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस