पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दो दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
पटियाला। पंजाब में नए व मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं। विभाग ने दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत सूबे में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही ओलावृष्टि व बारिश भी होगी। इससे आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी से राहत रहेगी लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पहले ही कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि 8 अप्रैल के बाद पंजाब का मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है।
पंजाब में सोमवार को मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 33.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 13.6 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 29.3 डिग्री, लुधियाना का 31.6 डिग्री, पटियाला का 32.5 डिग्री, पठानकोट का 29.9 डिग्री, फिरोजपुर का 30.1 डिग्री, होशियारपुर का 30.3 डिग्री और रूपनगर का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री, लुधियाना का 15.0 डिग्री, पटियाला का भी 15.0 डिग्री, पठानकोट का 14.0 डिग्री, बठिंडा का 14.5 डिग्री, फिरोजपुर का 14.3 डिग्री और फाजिल्का का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
धार्मिक उत्साह के बीच खालसा मार्च शुरू, कल पहुंचेगा तरनतारन साहिब
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
सोनम वांगचुक के फैसले पर RSS का बयान, CJP को लेकर उठाए सवाल
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'