जालंधर बैंक लूट का खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड
जालंधर। खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है। ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने मात्र 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई, जहां उस समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
मंगलवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लंच के बाद बैंक में कुल 6 लोग मौजूद थे - 3 कर्मचारी और 3 ग्राहक। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लुटेरा लाल जैकेट में पिस्टल लेकर सीधे कैशियर सीमा के पास पहुंचा और कैश देने की धमकी दी, जबकि दूसरा नीली चेक कमीज में नुकीले हथियार के साथ खड़ा रहा। डर के माहौल में कैशियर ने काउंटर पर रखा सारा कैश सौंप दिया। लुटेरों ने कैरी बैग में रकम भरी और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बैंक की रेकी की थी और उसे पता था कि दोपहर बाद बैंक में भीड़ कम होती है और गार्ड तैनात नहीं रहता। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को लाइसेंसी हथियार बताया जा रहा है। लुटेरे वारदात के बाद कुक्की ढाब से होते हुए लांबड़ा और खांबड़ा की ओर निकले, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर अर्बन एस्टेट एरिया तक उनका रूट ट्रेस कर लिया। कपड़े बदलने के बावजूद पुलिस ने दोनों को पहचान लिया। दिनदहाड़े बैंक में गार्ड की गैरमौजूदगी और ग्राहकों को सूचना न देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंतन की जरूरत को उजागर कर दिया है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला