मध्य प्रदेश: मोहन कैबिनेट बैठक आज, चना-मसूर की MSP पर हो सकती चर्चा
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास से लेकर आमजन के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने के साथ सिंचाई परियोजना और गेहूं, चना व मसूर खरीदी पर चर्चा की जा सकती है।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
राजधानी भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण शोध संस्थान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। संस्थान की जिम्मेदारी वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों को सौंपी जा सकती है। यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से काम करेगा।
किसानों के हित में चना और मसूर की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का प्रस्ताव बैठक में आ सकता है ।
गेहूं खरीदी की रणनीति और संभागवार खरीदी केंद्रों की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है । बता दें कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा। पहले चरण के लिए आज यानि 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी।
मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मंगलवार सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद 11 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे।
इसके बाद 12:30 बजे सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे।
दोपहर 2:55 बजे वे विधानसभा पहुंचेंगे और 3 बजे नवगठित समितियों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।
शाम 5 बजे लोकभवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला