Darbhanga से Bengaluru के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है
दरभंगा। दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अकासा एयर 5 अप्रैल से इस रूट पर अपनी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के अनुसार यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। फ्लाइट सुबह 9:40 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान 12:50 बजे दरभंगा से बेंगलुरु के लिए रवाना होगा। इस नई सेवा को लेकर दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से लोगों को सीधी उड़ान न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी।
दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस पहल का स्वागत किया है। चैंबर के सचिव सुशील जैन ने बताया कि मिथिलांचल के बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए बेंगलुरु जाते हैं और वहीं नौकरी भी करते हैं। ऐसे में इस सेवा से उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच स्पाइस जेट की सीधी उड़ान सेवा बंद थी, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया समेत आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु में काम करते हैं या पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से उनके लिए यात्रा आसान होने की उम्मीद है। दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन सुरेका ने भी इस फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सेवा लंबे समय से लोगों की मांग थी। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने यह भी बताया कि दरभंगा से अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ओमान में भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा, बढ़ा तनाव