दसवीं में सारण का जलवा, तीन छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
सारण। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित वर्ष 2026 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सारण जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है। सबसे खास बात यह है कि सारण जिले के तीन मेधावी छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में नई मिसाल पेश की है।
अमित ने हासिल किया सातवां स्थान
सारण के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर छतवा गांव निवासी राकेश राय के पुत्र अमित कुमार ने 484 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सारण जिले के इन तीनों प्रतिभाशाली—एक छात्रा और दो छात्रों—की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
मनीष कुमार ने पाया आठवां स्थान
वहीं, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी द्वारा पैतृक गांव मांझी प्रखंड के बरेजा गांव में स्थापित बरेजा उच्च विद्यालय के मेधावी छात्र मनीष कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 483 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है। मनीष की इस सफलता से उनके गांव और प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया है।
बेटियां भी नहीं रहीं पीछे
इसी कड़ी में छपरा सदर प्रखंड के दौलतगंज रतनपुरा मोहल्ला निवासी शताक्षी मित्तल ने भी 483 अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। वह शहर के गांधी उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। शताक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर देश सेवा का लक्ष्य निर्धारित किया है।
गांधीनगर में PM मोदी ने किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास