छपरा में महिला कर्मी का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका
सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढ़ी गांव स्थित पंचायत भवन में एक महिला कार्यपालक सहायक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के महमदपुर रसूलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है, जो सदर प्रखंड अंतर्गत बसाढ़ी पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
शादीशुदा थीं मृतका
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रियंका कुमारी शादीशुदा थीं और उनके दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ससुराल पक्ष के साथ उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, जिस कारण वे गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरांद रोड स्थित अपने मायके में रह रही थीं और वहीं से नौकरी कर रही थीं।
'आखिरी बार शनिवार को हुई थी बेटी से बात'
इस संबंध में मृतका के पिता मदन राय ने बताया कि उनकी बेटी से अंतिम बार शनिवार को दोपहर तक बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑन रहने के बावजूद रिसीव नहीं हो रहा था। इससे परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पंचायत भवन के पास प्रियंका की स्कूटी खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरी हो गई। इसके बाद परिजनों ने पंचायत भवन का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब अंदर झांककर देखा गया, तो प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पति, ससुर और देवर सहित अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुसाइड नोट बरामद
वहीं, सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'