बाइक इंपाउंड कर थाने जा रहे होमगार्ड जवान पर हमला, बीच रास्ते पिटाई
रतिया (फतेहाबाद)। शुक्रवार रात्रि को फतेहाबाद रोड पर लगे नाके के दौरान इंपाउंड की बाइक को शहर थाने ले जाने के दौरान होमगार्ड जवान सोमनाथ पर हमले का मामला सामने आया है। बड़ी नहर के पास एक महिला व दो युवकों ने होमगार्ड जवान पर हमला बोल दिया। महिला ने होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ डाली। गनीमत रही कि जब महिला और उसके दो साथी होमगार्ड जवान पर हमला व मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान मौके से गुजर रहे थाना प्रभारी ने झगड़ा होता देखकर पुलिस की गाड़ी रोकी और घायल जवान को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।शहर पुलिस ने होमगार्ड जवान की शिकायत पर रतिया निवासी महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक महिला सहित कुछ लोग होमगार्ड जवान के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित जवान ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रतिया के सरदूलगढ़ रोड पर एक चेक नाके पर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक बाइक चालक को चेकिंग के लिए रोका गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बाइक सवार के पास लाइसेंस और बाइक के दस्तावेज नहीं मिले जिस पर पुलिस ने बाइक इपाउंड कर उसे थाने में छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि ज़ब वह बाइक लेकर बाइक सवार युवकों के साथ थाने जा रहा था तो युवकों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। इस दौरान फतेहाबाद रोड बड़ी नहर के पास बीच रास्ते होमगार्ड जवान से साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं एक महिला ने होमगार्ड जवान का कॉलर पकड़ा और उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की।महिला ने होमगार्ड जवान को उसके कॉलर और बेल्ट से पकड़कर जोर से धक्का दिया। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे शहर थाना प्रभारी ने झगड़ा होते देख गाड़ी रोकी और होमगार्ड जवान को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान की शिकायत पर एक महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव