आंधी का कहर: दीवार गिरने से दो मासूम समेत महिला गंभीर घायल
पटना। राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। अचानक आए तेज झोंकों और खराब मौसम के बीच एक मकान की दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं।
आंधी के दबाव को सहन नहीं कर सकी दीवार
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र यादव उर्फ भालो यादव के घर की दीवार तेज आंधी के दबाव को सहन नहीं कर सकी और अचानक गिर गई। इस हादसे में उनकी सात वर्षीय पोती चांदनी कुमारी, आठ वर्षीय पोता प्रशांत कुमार और लगभग साठ वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
बच्चों की हालत स्थिर
घायल बच्चों को तुरंत अथमलगोला स्टेशन बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेणु कुमारी को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत चिंताजनक होने के कारण परिजन उन्हें बाढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
महिला की हालत गंभीर
पीड़ित परिवार की बहू अनुष्का देवी ने बताया कि रेणु देवी की स्थिति बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि हादसे में उनके पैर की हड्डियां तक बाहर आ गई हैं, जिससे उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर है, जिससे इलाज कराना उनके लिए कठिन हो रहा है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि घायल महिला का समुचित इलाज हो सके।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की