हरियाणा के युवक की कोलकाता में संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर के साथ मिला शव
रोहतक। लिव इन में रह रहे रोहतक शहर के गांधी कैंप निवासी सब्जी विक्रेता पंकज (45) व कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के शव मंगलवार को कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। मां विद्यावंती (70) का कहना है कि उनके बेटे पंकज की हत्या की गई है। बुधवार को पंकज के परिजन एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और बेटे का शव कोलकाता से मंगवाने की गुहार लगाई। गांधी कैंप निवासी दीपक ने बताया कि छोटे भाई पंकज कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के साथ पिछले कुछ माह से लिव इन में रह रहे थे। दोनों की तीन साल पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। 10 दिन पहले ही रूपा दास कोलकाता में परिजनों के पास गई थी।
रूपा दास के पूर्व पति पर हत्या का शक
23 मार्च को पंकज रूपा दास को घर लाने के लिए कोलकाता गए थे। 24 मार्च की दोपहर 12 बजे परिजनों को फोन पर दोनों की हत्या की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि घटना के समय रूपा दास का पूर्व पति भी वहां देखा गया है। ऐसे में हमें उस पर दोनों की हत्या करने का शक है। परिजनों के साथ एसपी से मिलने आए अनुभूतानंद महाराज ने बताया कि रूपा दास की पहले शादी हो चुकी है। वह पति को छोड़कर पंकज के साथ लिव इन में रह रही थीं। रूपा दास व पहले पति का तलाक नहीं हुआ था। इस कारण वह पंकज से शादी नहीं कर सकती थी। एसपी ने पंकज का शव सुरक्षित लाने में मदद का आश्वासन दिया है।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार