चलती ट्रेन से फिसला युवक, हथेली कटने से हालत गंभीर
मुंगेर। बिहार के मुंगेर किउल-जमालपुर रेलखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अप बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दशरथपुर स्टेशन के पास हुई। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घायल युवक की पहचान दशरथपुर निवासी 35 वर्षीय गठिया पासी के रूप में हुई है। वह पूर्णिया से अपने घर लौट रहा था।
यात्रियों ने अस्पताल में भर्ती कराया
मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तुरंत मदद की और घायल युवक को उठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के अनुसार, गठिया पासी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह मधु (शहद) निकालने और बेचने का काम करता है और अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर परिवार की रोजी-रोटी कमाता है। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, जिससे घर में तनाव और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। इधर, रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वह कभी भी चलती ट्रेन के दरवाजे या पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम