सोनम कपूर ने मां सुनीता को बताया 'दुनिया की सबसे प्यारी मां'
आज बुधवार 25 मार्च को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर सुनीता की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सोनम ने इमोशनल नोट लिखकर अपनी दिल की बात बयां की है।
सोनम ने मां की शेयर की तस्वीरें
आज सुनीता कपूर का 61वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर सुनीता और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने मां के लिए कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां बहुत खास हैं। उनकी आंखें भी हरी हैं। आप कृपा हो, शक्ति हो और प्यार हो आप सब कुछ हो।'
सोनम ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
सोनम ने अपनी मां सुनीता के लिए आगे लिखा, 'आपने हमें इतने स्नेह और शांत शक्ति से हमेशा साथ जोड़े रखा है। मैं अपने हर काम में आपको याद करती हूं। दुनिया की सबसे प्यारी मां, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो।'
सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सुनीता कपूर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने सुनीता कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनू', सिंगर कनिका कपूर ने दिल वाला मुस्कुराता इमोजी बनाया है। कई फैंस ने भी सुनीता कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अनिल कपूर का परिवार
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 को हुई थी, जो बॉलीवुड की सबसे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ा 45 से अधिक वर्षों से एक-दूसरे का साथ निभा रहा है। उनकी प्रेम कहानी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी और उन्होंने शादी से पहले 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे हैं, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। अनिल और सुनीता की बड़ी बेटी सोनम कपूर एक अभिनेत्री हैं। छोटी बेटी रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं और बेटा हर्षवर्धन कपूर अभिनेता हैं।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल