सीवान में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार
सीवान-पटना। भाया मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिस सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की, उसने दो शातिर अपराधियों के मंसूबों को मौके पर ही चकनाचूर कर दिया। बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन यह भूल गए कि अब पुलिस भी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पीछा किए जाने पर अपराधियों ने अपनी असली औकात दिखाते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, मानो वो कानून को खुली चुनौती दे रहे हों। लेकिन इस बार जवाब भी उतना ही सख्त और सटीक मिला। पुलिस ने बिना देर किए जवाबी फायरिंग की और दोनों अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि दोनों के पैर में गोली लगी और वहीं उनकी ‘दबंगई’ खत्म हो गई।
बदमाशों की हुई पहचान
घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में एम्बुलेंस से उन्हें भेजा गया, जिससे साफ है कि प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
कबूला जुर्म
पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं बदमाश रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी दुकान लूटकांड के साथ-साथ हाल ही में हुए अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में भी शामिल रहा है। इतना ही नहीं, वह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रहा है और बगोरा, हैदराबाद सहित कई इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं, उसका साथी रोहित उर्फ रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। यानी पुलिस ने सिर्फ दो अपराधियों को नहीं पकड़ा, बल्कि एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।
दोनों की हालत स्थिर
वहीं, मुठभेड़ के बाद इलाज के लिए दोनों बदमाशों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा को दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
बदमाशों को पुलिस का संदेश
यह मुठभेड़ सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है अब गोली का जवाब गोली से मिलेगा, और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीवान पुलिस का यह तेवर साफ बता रहा है कि अपराधियों के दिन अब गिनती के रह गए हैं।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची