मध्य प्रदेश में पेट्रोल संकट की अफवाह: इंदौर से देवास तक पंपों पर भीड़, सरकार ने कहा स्टॉक पर्याप्त
इंदौर/देवास: देश भर में एलपीजी गैस की किल्लत के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल के स्टॉक में कमी की अफवाह का असर देखने मिला. अफवाह के चलते इंदौर से देवास तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई. सोशल मीडिया पर एक मैसेज सर्कुलेट हुआ, जिसमें पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुकने की अफवाह फैलाई गई, फिर क्या था देखते ही देखते इंदौर शहर से लेकर देवास तक सभी पेट्रोल पंपों पर फुल टैंक कराने वालों का मजमा लग गया. वहीं, उज्जैन से भी इसी तरह की खबरें सामने आई हैं.
पेट्रोले पंपों पर फुल टैंक कराने की होड़
इस अफवाह को इस लिए भी हवा मिली क्योंकि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के चलते देश की गैस सप्लाई में कमी आई है. इसी वजह सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि जल्द ही या तो पेट्रोल महंगा होने वाला है या फिर सिलेंडर की तरह कई-कई दिनों बाद मिलेगा. अफवाह फैलते ही ज्यादातर लोग बिना इसकी जांच पड़ताल किए पेट्रोल पंपों पर फुल टैंक पेट्रोल भरवाने पहुंच गए, जिससे अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस बात की सूचना जब जिला उपभोक्ता अधिकारी को लगी तो उन्होंने भी पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर मैदान संभाला.
पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की कोई कमी नहींं
जिला आपूर्ति अधिकारी एमएल मारू ने बताया, '' इंदौर में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है. सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है.'' उन्होंने बताया कि जिले के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है. ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है.
अफवाहों पर ध्यान न दें
जिला आपूर्ति अधिाकरी ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें. जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है. अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
अफवाह से जरूरी हो सकती है पेट्रोल पंपों पर कमी
दरअसल, अफवाह फैलने से लोग बेवजह अपने वाहनों में फुल टैंक कराने पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं. इससे पेट्रोल-पंपों का लिमिटिडे स्टॉक जरूर समय से पहले खत्म हो सकता है. इससे अफवाहों को और हवा मिल सकती है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग इस समस्या का फायदा उठा सकते हैं और अफवाहें फैला सकते हैं, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है.
देवास में भी रहा ऐसा ही हाल
इंदौर की तरह देवास में भी पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के बीच शाम होते ही शहर के 10 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल,डीजल मिलना बंद हो गया. इन पंपों पर पेट्रोल,डीजल नहीं होने के बोर्ड तक लग गए.वहीं शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर हजारों की संख्या में टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की भीड़ लग गई. लोगों द्वारा घबराहट में फुल टैंक कराने के चलते कई पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक हो गए और इससे अफवाह को और हवा मिलती चली गई, जिसके बाद कलेक्टर ने मोर्चा संभाला.
देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबाराधीरा गांव में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण केन और कुप्पियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए.
ईंधन पहले लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोगों के बीच लात-घूंसे तक चलने लगे.
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची