नशे और लालच में अंधा बेटा, मां की कर दी हत्या
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद और शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल परिवार को बिखेर दिया, बल्कि पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतका के घर में लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बेटा कुछ समय पहले बाहर से लौटा था और शराब की लत का शिकार हो चुका था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और नशे में अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक,वृद्धा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई थी कि उसके हाथ और पैर भी टूट गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्धा ने तोड़ा दम
घर में मची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान वृद्धा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल और फिर गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन घाव इतने गंभीर थे कि गोरखपुर पहुंचने से पहले ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मां की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया।
आरोपी बेटा गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'