पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा, इस बार रिजल्ट कब और कितने बजे?
पटना। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि पिछले साल के रिजल्ट में किस स्टीम में किसने टॉप किया था।
पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। साल 2025 के रिजल्ट में भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 94.6% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था।
12वीं की परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थी पंजीकृत?
इस वर्ष (2026 में) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।
कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। 12वीं के परिणाम मार्च, 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
‘चांद मेरा दिल’ टीजर रिलीज, Lakshya बने जुनूनी आशिक, Ananya Panday दिखीं तड़पती
IPL में ‘किंग’ से मिले ‘प्रिंस ऑफ बंगाल’, Shah Rukh Khan और Sourav Ganguly की मुलाकात वायरल
‘धुरंधर 2’ की तारीफ से खुश Aditya Dhar, बोले- मैं Virat Kohli का बड़ा फैन
सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर आज सुनवाई, 9 जजों की संविधान पीठ करेगी फैसला
तृणमूल कांग्रेस नेता के विवादित बयान से हंगामा, चुनावी जनसभा में खुली धमकी पर विपक्ष ने जताई निंदा
‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
डिजिटल अरेस्ट में फंसाकर समाज सेविका से 8 लाख की ठगी
नैमिष नगर योजना में सस्ते भूखंड, ₹3000 प्रति वर्गफीट तय दर