इंदौर: घर में लगी आग और सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में देर रात एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए और 3 बुरी तरह झुलस गए हैं. इस घटना के बाद राहत कार्य जारी है. देर रात आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है वहीं, मौके पर कलेक्टर समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और आग पर काबू भी पा लिया गया है. इस दुखद घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है. दो मंज़िलें खाली हो गई हैं लेकिन हमारी टीम एक और मंजिल की जांच करने में जुटी हैं.''
कार चार्जिंग में शॉर्ट सर्किट, फिर गैस की टंकी में ब्लास्ट होने की आशंका
पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 3:00 बजे बृजेश्वरी एनएक्स में रहने वाले पुगलिया परिवार में कोई आयोजन था. इस दौरान घर के नीचे खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में संभवत: चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और कार में आग लग गई. ये आग बिल्डिंग तक पहुंच गई.इसके बाद, घर पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया, जिससे किसी को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला.
कई गाड़ियां जलकर खाक, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
इस घटना के बाद से कई डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. आग इतनी भीषण थी कि कार, बाइक समेत पूर इमारत ने आग पकड़ ली. पड़ोसियों के मुताबिक धमाके जैसी आवाज भी सुनाई दी गई, जिसके बाद चीख पुकार मच गई. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा