चोरों ने घर में घुसकर नकदी, जेवर और गैस सिलेंडर ले लिया
MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और राशन सहित रसोई का भरा हुआ गैस सिलेंडर तक चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, जो सिलेंडर चोरी गया है, उसे पीड़ित दिनभर की मशक्कत के बाद लाने में सफल हो सका था।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी के उपचार के लिए ग्वालियर रवाना हुए थे। रविवार को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।
राशन तक नहीं छोड़ा
पीड़ित हरनाम सिंह ने बताया कि चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, जिसमें 10 तोला चांदी की अठन्नी, मंगलसूत्र, पायल, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं, पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए। चोरों की हिमाकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे रसोई में रखा भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, साइकिल, प्रेस, दो चश्मे और घर में रखा राशन (5 किलो चावल, 5 किलो मूंग दाल, 5 किलो अरहर दाल, 5 किलो रिफाइंड तेल और 3 किलो निरमा) भी चोरी करके ले गए।
योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
डिवाइडर से टकराई बाइक, सड़क पर घिसटते दिखे युवक, VIDEO वायरल
Mumbai Indians के साथ 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी खास बधाई
रवि बिश्नोई ने किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली के खिलाफ 1089 दिन बाद हुआ ऐसा