सीएम नीतिश के आगमन के पहले हेलीपैड के अंदर घुस गया सांड..........फिर हुआ क्या
बेगुसराय । बिहार के बेगूसराय में अजीब वाकया हुआ। सीएम नीतीश कुमार के आगमन के पहले यहां एक सांड़ घुस आया। सांड सीधे सीएम नीतिश के आगमन के पहले हेलीपैड के अंदर घुस गया। इसके बाद सांड को भगाने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया जिसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन
बता दें कि समृद्धि यात्रा के बहाने नीतीश बेगुसराय पहुंचने वाले थे नीतीश यहां यहां कुल 330 करोड़ की 402 योजनाओं में से 118.67 करोड़ की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले है। जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही वे कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखने वाले है। साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ कैंपस में चल रही विभिन्न फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने वाले है।
2005 में न्याय यात्रा, 2026 में समृद्धि यात्रा
नीतीश ने साल 2005 में न्याय यात्रा से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद 2009 में विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा और प्रवास यात्रा में वे बेगूसराय आए। वर्ष 2010 में विश्वास यात्रा के बाद एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिला और 2011 में जनता के प्रति आभार जताने के लिए सेवा यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे। साल 2012 में अधिकार यात्रा, 2014 में संकल्प यात्रा और 2015 में संपर्क यात्रा का आयोजन हुआ। 2019 में जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 2021 में समाज सुधार अभियान यात्रा शुरू हुई। इसके बाद 2023 में समाधान यात्रा और 2025 में प्रगति यात्रा ने नीतीश कुमार को एक बार फिर जन-जन का नेता साबित किया। सीएम नीतीश 2026 में समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। समृद्धि यात्रा सीएम नीतीश का बिहार में मुख्यमंत्री के रुप में अंतिम यात्रा है।
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई