वरमाला के वक्त खुला राज, दुल्हन ने शादी से किया इंकार; दूल्हा बना बंधक
कलिगांव। में एक शादी के दौरान बड़ी घटना सामने आई। बैंड बाजा और बारात लेकर आए दूल्हे से ठीक वरमाला के समय दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद दुल्हन वालों ने दूल्हा और उसके परिवार को बंधक बना लिया। दुल्हन वालों का कहना है कि दहेज में दिए गए समान और पैसे वापस किए जाएँ। इस मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत भी बुलाई गई।
दूल्हे की दूसरी शादी का खुलासा
बताया गया कि मोरो थाना क्षेत्र निवासी शिवमंगल राम के बेटे सुरेंद्र कुमार की शादी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में होनी थी। शादी के समय यह पता चला कि सुरेंद्र कुमार की यह दूसरी शादी थी। इस बात की जानकारी मिलने पर दुल्हन ने वरमाला के समय शादी से साफ इंकार कर दिया। दूल्हा सुरेंद्र कुमार 11 मार्च को बैंड बाजा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचा। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजाई की रस्म पूरी हुई और दूल्हे को वरमाला के लिए मंच पर बैठाया गया। दुल्हन को भी वरमाला के लिए बुलाया गया था, लेकिन दूल्हे की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।
पंडाल में हंगामा
दुल्हन के इंकार के बाद पंडाल में हंगामा मच गया। दुल्हन वालों ने दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। वहीं, उन्होंने शादी में दिए गए दहेज का सामान और पैसा वापस करने की मांग भी कर दी। गुरुवार को इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। दुल्हन वाले दहेज में दिया गया सारा सामान और पैसे वापस करने पर अड़े हुए हैं। बंधक बने दूल्हा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह उनकी दूसरी शादी थी और इसके बारे में दुल्हन वालों को जानकारी नहीं थी। वरमाला के समय यह जानकारी सामने आई तो लोगों ने हमें और हमारे परिवार को बंधक बना लिया और दहेज में दिया गया सामान वापस करने की मांग की जा रही है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत