पंचायत सचिव के घर चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर 15 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर
मुजफ्फरपुर। जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के नुनियाडीह गांव में चोरों ने एक पंचायत सचिव के घर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और परिवार के सदस्यों को बाहर से बंद कर करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।
चोरी की नहीं लगी किसी को भनक
पीड़ित पंचायत सचिव सुमित कुमार (पिता–विनोद कुमार सिंह) ने बताया कि चोरों ने घर के चार कमरों को निशाना बनाया। उनके भाई और पिता के कमरे की अलमारी समेत कई सामान को खंगालकर नकदी और जेवरात सहित करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने इतनी शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बाहर से रिश्तेदारों ने खोला दरवाजा
उन्होंने बताया कि सुबह जब दरवाजा बाहर से बंद मिला तो परिवार के सदस्यों ने दूसरे रिश्तेदार को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। तब घर में चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना बरुराज थाना पुलिस को दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मामले में डायल 112 के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव के घर चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और फरार चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया जा रहा है।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष